शिवाजी ऑडिटोरियम में दो दिन तक चला महिला सशक्तिकरण का उत्सव, छात्र-छात्राओं को मिला मंच।

मेहंदी, रंगोली, कुर्सी दौड़, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।

बैतूल। महिला शक्ति एकता ग्रुप के तत्वाधान में 14 और 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का दो दिवसीय कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन 15 मार्च को विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके पालकों सहित सम्मानित किया गया, साथ ही जिले की प्रथम महिला ऑटो चालक को भी सम्मान देकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

पहले दिन 14 मार्च को मेहंदी, रंगोली, कुर्सी दौड़, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि दूसरे दिन मंचासीन अतिथियों के उद्बोधन, कविता, नृत्य, गायन और पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए। दोनों दिन कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले।

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया, साथ ही जिले के सामाजिक संगठनों, जागरूक संगठनों और उपस्थित जनमानस के उत्साह को कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख आधार बताया गया।

विशेष सहयोग के लिए आयु. जगन घानेकर, आयु. राजेश सलामे, आयु. महेश मालवीय, आयु. सुनील सिंधे, आयु. भाऊराव भालेकर, आयु. एम. एल. पाटिल, आयु. अजाब राव नागले, आयु. ओमप्रकाश खातरकर, आयु. नरेंद्र निरापुरे, आयु. राजू पाटिल, आयु. दिनेश पाटिल, आयु. तुलाराम चौकीकर, आयु. आर. डी. गुजरे, आयु. सुनील सोनी पत्रकार बैतूल, आयु. संदीप मानकर पत्रकार भोपाल का साधुवाद ज्ञापित किया गया। महिला शक्ति एकता ग्रुप बैतूल ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button