membership campaign: एससी बस्तियों में जाकर किया भाजपा के विचारों और नीतियों को पहुंचाने का कार्य
आमला में भाजपा ने चलाया एससी मोर्चा सदस्यता अभियान

बैतूल। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को बैतूल जिले के आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र में विशेष रूप से एससी होस्टल और एससी बस्तियों का भ्रमण किया गया। इस अभियान में भाजपा के अजा मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
अभियान में मुख्य रूप से भाजपा अजा मोर्चा के जिला महामंत्री संतु सूर्यवंशी, तक्षित सोनरे, और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं एससी मोर्चा प्रभारी अशोक नागले ने भाग लिया। उनके साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक स्व. कन्हैयालाल धोलेकर के सुपुत्र राजेश धोलेकर, महिला मोर्चा की महामंत्री लाजवंती नागले, मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर, जिला उपाध्यक्ष जयंत गोहे, जितेंद्र बेले, मोतीलाल सोते, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यालय मंत्री विनोद परदेसी, जोगेंद्र सिंह, नितिन खरकर, गीता धोलेकर, मनोज कश्यप, और राजेश पंडोले सहित कई मंडल और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सदस्यता अभियान के अंतर्गत एससी बस्तियों में जाकर भाजपा के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। इस अभियान के दौरान एससी समुदाय के लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय बस्तियों में भाजपा के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए इसे सफल बताया गया। एससी मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा का यह अभियान समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों और सेवाओं को पहुचाने का एक प्रयास है।




