डॉ. रमेश प्रसाद साहू का श्रद्धांजलि कार्यक्रम 10 फरवरी को

बैतूल। जिला मुख्यालय के जाने-माने शिशु एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ दीप साहू और मोहित साहू के पिता रमेश प्रसाद साहू का गत 27 जनवरी को भोपाल में अल्प बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया था। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज 10 फरवरी दिन मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे कस्तुरी बाग इटारसी रोड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। परिजनों ने स्व. रमेश प्रसाद साहू को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित होने का आग्रह किया है।




