गांधी के विचारों को शब्दों में उतारा, निबंध प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई रचनात्मकता
जीनियस यूथ क्लब गोदीढाना में गांधी जयंती पर आयोजन, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश

बैतूल। महात्मा गांधी के विचारों, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांधी जयंती पर जीनियस यूथ क्लब, गोदीढाना में विशेष आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत (माय भारत) एवं नेहरू युवा केंद्र, बैतूल के सहयोग से हुए कार्यक्रम में युवाओं ने निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन और विचारों को अपने शब्दों में अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद युवाओं एवं प्रतिभागियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी के जीवन, विचारों, स्वच्छता और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को गांधीजी के स्वच्छता, अहिंसा और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश से जुड़ने तथा इन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जीनियस यूथ क्लब के सदस्य एवं स्थानीय प्रतिभागी उपस्थित रहे।




