Bahujan Samaj’s public outrage rally in Betul today: बैतूल में आज निकलेगी बहुजन समाज की जन आक्रोश रैली

बैतूल। भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के तत्वाधान में आज 15 अक्टूबर को बैतूल में राष्ट्रव्यापी जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है। यह रैली संविधान, लोकतंत्र और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा तथा समाज पर हो रहे अन्याय-अत्याचार के विरोध में आयोजित की जा रही है। रैली का प्रारंभ दोपहर 11 बजे डॉक्टर बाबा साहब आम्बेडकर चौक, नेहरू पार्क के पास से होगा, जो रैली के रूप में कलेक्टर ऑफिस बैतूल पहुंचेगी, जहां ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश संयोजक, बहुजन क्रांति मोर्चा बी. एल. मासोदकर ने जिले के सभी मूल निवासी भाई-बहनों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर बहुजनों की इस न्याय की लड़ाई को मजबूती दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button