31 मई को मनाई जाएगी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती।
75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र होंगे सम्मानित।

बैतूल। जिला पाल धनगर समाज बैतूल के तत्वावधान में 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी समाज के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार कामरेड कुंदन राजपाल ने विज्ञप्ति जारी कर दी।
समाज के सचिव शिवकिशोर पाल ने जिले के पाल समाज के लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम की जानकारी 25 मई तक मोती वार्ड स्थित पाल भवन में जमा कर पंजीयन कराएं, ताकि जयंती समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा सके। उन्होंने समाज के लोगों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील भी की है।
कार्यक्रम समाज के जिला अध्यक्ष चंदूलाल पाल की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन में शामिल होने की अपील उपाध्यक्ष रामदयाल पाल, कोषाध्यक्ष जयदयाल पाल, हरिप्रसाद पाल, सुखदेव चंदेल, चंद्रमन पाल, सुखदेव पाल, सुरेंद्र सागरे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमिला मोर, वैजयंती पाल, अनीता पाल सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने की है।




