महिला श्रद्धालुओं को उपहार स्वरूप भेंट की साड़ियां

बैतूल। श्री माता मंदिर समिति शंकर नगर में मंदिर के प्रथम वार्षिक उत्सव के तहत मंदिर समिति द्वारा समिति से जुड़ी महिला श्रद्धालुओं को उपहार स्वरूप माता की साड़ी भेंट की गई। रविवार को श्री माता मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक डब्बू तलेड़ा द्वारा महिला श्रद्धालुओं को साड़ियां प्रदान की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य, महिला मंडल की सदस्य उपस्थिति रहीं। उल्लेखनीय है कि लगभग 105 वर्षीय प्राचीन श्री माता मंदिर के जीर्णोद्धार को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इसके उपलक्ष्य में विगत दिनों मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण सहित विशाल देवी जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में दानदाताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।





