Killer Wife : प्रेमी से बोली प्रेमिका ; पति की हत्या करो नही तो दूसरे से अवैध संबंध बनाकर करा दूंगी

Killer Wife : प्रेमी से बोली प्रेमिका ; पति की हत्या करो नही तो दूसरे से अवैध संबंध बनाकर करा दूंगी

बैतूल। ढाबे पर काम करने वाले से अवैध संबंध बनाकर 38 साल की पत्नी अपने ही पति की हत्यारिन बन गई। 28 साल का प्रेमी अभी फरार है और पत्नी जेल में पहुंच गई है। अवैध संबंध में पागल हुई पत्नी इस हद तक गिर गई कि प्रेमी पर पति को मौत के घाट उतारने का ऐसा दबाव बनाया कि प्रेम का भूखा प्रेमी हत्यारा बन बैठा। प्रेमिका ने धमकी दे दी थी कि पति को रास्ते से हटाओ नही तो मैं किसी और के संग अवैध संबंध बनाकर उससे पति की हत्या करा दूंगी। यह खुलासा सारणी पुलिस ने किया है।

थाना क्षेत्र के बगडोना में मिलन आशियाना रेस्टारेंट के मालिक शैलेष साकरे की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस मीडिया ग्रुप पर पोस्ट किए गए प्रेस नोट के अनुसार एक फरवरी को सुबह (मिलन) आशियाना रेस्टोरेन्ट ढाबा बगडोना सारणी के कमरा न. 101 से धुआ निकलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति अधजली अवस्था में फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा था।
ढाबा संचालक समीर से पूछताछ गई तो उसने लाश शैलेष साकरे ढाबा मालिक की होना बताया। मृतक के बड़े भाई शंकरराव साकरे ने बताया कि उसके भाई शैलेष की हत्या पत्नी सीमा साकरे एवं उसके प्रेमी हेमन्त बावारिया ने अवैध संबंध के कारण की है। उसने पुलिस को बताया कि माह नवम्बर 2022 में हेमन्त बावारिया तथा मृतक की पत्नी सीमा साकरे मिलन ढाबा रेस्टोरेन्ट का संचालन कर रहे थे । मृतक शैलेष ने सीमा को हेमन्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और सीमा से हेमन्त को ढाबे से निकालने का बोल रहा था। अवैध संबंध की जानकारी परिवार के लोगों को बताने का बोलने पर सीमा तथा हेमन्त बावारिया ने जबरदस्ती शैलेष साकरे को नशा मुक्ति केन्द्र इटारसी छह माह के लिये भेज दिया। इसके बाद से सीमा तथा हेमन्त मिलन रेस्टोरेन्ट के कमरे में एक साथ रहने लगे थे। इस बात का विरोध मृतक की पुत्री के करने पर सीमा एवं हेमन्त ने करीब 10-15 दिन बाद ही शैलेष साकरे को वापस मिलन रेस्टोरेन्ट ले आया।

10 जनवरी को रात दो बजे सीमा साकरे अपने कमरे से कम्बल लेकर हेमन्त बावारिया को रेस्टोरेन्ट में देने गई । देर तक वापस नही आने के कारण शैलेष तथा उसकी पुत्री ने जाकर देखा तो सीमा तथा हेमंत आपत्तिजनक हालत में मिले। तब शैलेष ने अपनी पत्नी से कहा कि हेमन्त को ढाबे से निकाल दो। तो सीमा ने इंकार कर दिया और मायके चली जाने की धमकी देने लगी।

विरोध करने पर सीमा अपने मायके चली गई। 15 जनवरी को हेमंत भी ढाबा छोड़कर चला गया। उसके बाद सीमा तथा हेमन्त की लगातार आपस में बात होती थी। सीमा द्वारा प्रेमी हेमन्त के साथ मिलकर अपने पति शैलेष की हत्या करने के लिये हेमन्त को बार- बार बोल रही थी। जल्दी या नहीं करने पर हेमन्त को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध बनाकर हत्या करने की धमकी देने लगी। सीमा तथा हेमंत ने अवैध प्रेम प्रसंग के कारण शैलेष को जान से खत्म कर ढाबा तथा अन्य सम्पत्ति पर अपना अधिकार जमाने के लिए एक फरवरी को हेमंत तथा सीमा साकरे ने मिलकर पूर्व योजना अनुसार मिनल रेस्टोरेन्ट के कमरा नं. 101 में शैलेष साकरे के सिर पर लोहे के हथौड़े से वार कर जलनशील पदार्थ डालकर शैलेष को जला देने से उसकी मृत्यु हो गई थी।

मृतक शैलेष कि पुत्री तथा परिजनों एवं ढाबा संचालक एवं ढाबे में काम करने वाले से पुछताछ कर वहाँ लगे सीसीटीवी कमरों के फुटेज देखने पर हेमन्त बाबारिया घटना के समय दिख रहा है। पुलिस ने मामले का खुलासा होने पर हेमन्त बावारिया पिता गोरेलाल बावारिया उम्र 28 साल निवासी इटारसी जिला नर्मदापुरम और सीमा साकरे पति शैलेष साकरे उम्र 38 साल निवासी मिनल रेस्टोरेन्ट बगडोना सारणी के खिलाफ धारा 302, 34 , 120 बी, 201 का अपराध दर्ज किया गया। पत्नी सीमा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। फरार प्रेमी की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button