19 मार्च से 30 जून तक चलेगा जल गंगा अभियान।

नवांकुर-प्रस्फुटन की सेक्टर बैठक और एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। जन अभियान परिषद के तहत विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित।

बैतूल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत ग्राम नीमझिरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पानी बचाने और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही एक दिवसीय प्रस्फुटन प्रशिक्षण एवं सेक्टर-4 की नवांकुर और प्रस्फुटन समितियों की संयुक्त सेक्टर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में कुल 40 लोगों की सहभागिता रही।

जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने बताया कि 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जल संरक्षण के पांच प्रमुख बिंदुओं पर कार्य करने और उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ग्राम नीमझिरी से अध्यक्ष रामदीन पिपरदे, सरपंच दशरथ सेलुकर, सचिव मोहनदास, अशोक नागले, दिलीप विश्वकर्मा, सुखदेव मगरदे, सचिव चेतन, साधना महोबे, नवांकुर सखी रामवती सेलुकर, नवांकुर सखी सुमित्रा पिपरदे शामिल रहे। ग्राम उमारी से नकुल भुसारे (अध्यक्ष प्रस्फुटन समिति), राजेंद्र रावत, सचिव बालाराम भुसारे, चेतन भुसारे, नम्रता भुसारे, नवांकुर सखी शोभा पाल शामिल हुए।

ग्राम ग्यारसपुर से राजू तुमडाम (अध्यक्ष प्रस्फुटन समिति), परसुराम वरकड़े, सचिव अनिल कुमार, रेखा, नवांकुर सखी सुखिया तुमराम उपस्थित रहे। ग्राम बगवाड़ से रवि पंद्राम, सचिव पिंटू काकोड़िया, अध्यक्ष जनपद सदस्य सुखलाल सरियाम, कांतिलाल बेले, सुनीता, नवांकुर सखी पूजा गोहे, नवांकुर सखी हेमलता शामिल हुए। अंश सेवा समिति से सावी मालवी (नवांकुर अध्यक्ष) की भी उपस्थिति रही। सावी मालवी ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, हर व्यक्ति को पानी बचाने की जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने नशा मुक्ति को सामाजिक बदलाव का आधार बताते हुए युवाओं से सकारात्मक पहल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में चाय एवं भोजन की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button