institute news: सृष्टि कंप्यूटर एजूकेशन संस्थान में मनाई माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि

सृष्टि कंप्यूटर एजूकेशन संस्थान में मनाई माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि

institute news: बैतूल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से संबद्ध सृष्टि कंप्यूटर एजूकेशन संस्थान में मंगलवार 30 जनवरी को माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संचालक जितेंद्र बंटी पेसवानी ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संजीवनी स्कूल के संचालक गजेंद्र पवार उपस्थित रहे।

अतिथियों ने माखनलाल चतुर्वेदी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि गजेंद्र पवार ने माखनलाल चतुर्वेदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादा माखनलाल चतुर्वेदी कर्म, वाणी और लेखनी के धनी थे। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी का देश के लिए योगदान और उनकी रचनाओं को याद करते हुए कहा कि माखनलाल जी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और उन्हें आजादी की लड़ाई में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया। उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देश भक्ति का अनूठा संगम दिखाई देता है।

सृष्टि कंप्यूटर एजूकेशन संस्थान के संचालक जितेंद्र बंटी पेसवानी ने कहा कि दादा माखनलाल चतुर्वेदी ने पत्रकारिता के मूल्यों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। दादा माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन चिर-प्रेरणादायी है। उन्होंने मूल्यों पर आधारित जीवन जिया है। उन्होंने देश के निर्माण की पत्रकारिता की। उनकी पत्रकारिता देश के लिए समर्पण की पत्रकारिता थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से द्वारिका बारस्कर, जागृति सरसोदे, विजय मालवी, रवीना सिसोदिया, उर्वशी धोटे, दिव्या मंगुलकर, साक्षी माथनकर सहित संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button