आमला में रामनवमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।
प्राचीन राम मंदिर में सुबह से लगा भक्तों का तांता । व्यापारियों ने मेन रोड पर किया विशाल भंडारे का आयोजन। महाआरती, भजन और आतिशबाजी से भक्तिमय हुआ माहौल। रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, स्वच्छता का दिया संदेश।

बैतूल। रामनवमी के अवसर पर आमला नगर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्राचीन राम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा शहर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की भक्ति में डूबा नजर आया।
इसी क्रम में आमला के व्यापारियों द्वारा मेन रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे सामूहिक पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद भक्तिमय गीतों और आकर्षक आतिशबाजी के बीच भंडारा देर रात 12 बजे तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के आयोजन में व्यापारी दीपक जुमरिया, राजू जैन, मनोज राठौर, बंटी सोनी, रोशन साहू, पंकज (कृषि सेवा केंद्र), विनोद मदान, नरेश राठौर, बब्बू सोनी, सीटू साहू, प्रणय साहू, राजा जुमरिया, अरविंद मडेलकर, खुशांक जुमरिया, पद्दू सेठिया, यश गुगनानी और रोहित भावसार का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि सभी ने मिलकर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया और नगरवासियों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान भी किया।




