निजी शोक के बावजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक ने दिवंगतजनों के निवास पर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।

शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना। हेमन्त खंडेलवाल ने परिजनों को आर्थिक सहायता देकर पढ़ाई - रोजगार की ली जिम्मेदारी।

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्तिगत दुख के बावजूद बैतूल विधानसभा क्षेत्र में दिवंगतजनों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों का दुख बांटकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगतजनों के परिजनों को आर्थिक सहायता देकर बेसहारा हुए बच्चों की पढ़ाई और रोजगार की जिम्मेदारी लेकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल की पुत्री का आकस्मिक निधन हो गया था। निधन के पश्चात लगभग एक पखवाड़े बाद ही उन्होंने अपने निजी शोक को परे रखते हुए सामाजिक सरोकार और संवेदना की मिशाल प्रस्तुत कर बैतूल विधानसभा क्षेत्र में दिवंगतजनों के निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 27 मार्च को श्री खंडेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के जामठी, माथनी, धनोरा जीन, खेड़ीसांवलीगढ़, महदगांव, बडोरा ग्रामों सहित बैतूल नगर में लगभग दो दर्जन दिवंगत जनों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

– पिता – पुत्र के निधन से बेसहारा हुए परिवार का बने सहारा

 बैतूल विधानसभा क्षेत्र के बैतूल ग्रामीण खेड़ीसांवलीगढ़ मंडल अंतर्गत माथनी ग्राम में प्रहलाद सरनेकर एवं उनके पुत्र राहुल सरनेकर के निधन पर श्री खंडेलवाल ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। परिवार के दो पुरुष सदस्यों के निधन से शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना देकर श्री खंडेलवाल ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने परिवार के दिवंगत मुखिया स्व . प्रहलाद सरनेकर की पत्नी श्रीमती उर्मिला सरनेकर को मौके पर ही आर्थिक सहायता प्रदान कर प्रति वर्ष आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया। परिवार के दिवंगत पुत्र स्व. राहुल सरनेकर की पत्नी श्रीमती सोनम सरनेकर को रोजगार दिलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही बेसहारा हुई बेटी कुमारी जिविका की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली।

श्री खंडेलवाल की इस मानवीय और संवेदनशील पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। नागरिकों ने इसे सेवा और समर्पण की भावना का उदाहरण बताया है, जो सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

– शोक संवेदना व्यक्त करने ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में पहुंचे

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में दिवंगतजनों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बैतूल ग्रामीण खेड़ीसांवलीगढ़ मंडल अंतर्गत में ग्राम जामठी में शिक्षक स्व. विजय कुमार श्रीवास्तव, माथनी में स्व. प्रहलाद सरनेकर, स्व.राहुल सरनेकर, दनोरा जीन में स्व. मंचितराव खांडवे, स्व. मुकेश देशमुख, हिवरखेड़ी में स्व.बिहारी यादव, खेड़ीसावलीगढ़ में स्व. बंसीलाल राठौर, स्व.अभयराम बघेल, स्व.छाया गीद, महदगांव में स्व. बिहारी ड़िगरसे, स्व.बाबूराव ठोके, बडोरा मंडल अंतर्गत ग्राम बडोरा में स्व. शकुंतला फाटे के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजन को सांत्वना दी । साथ ही बैतूल नगर मंडल अंतर्गत बैतूल नगर के गणेश वार्ड में स्व. चंदूमल थारवानी, विकास वार्ड में स्व. दिनेश खुराना ,स्व.रामचरण पवार, स्व.श्रीमती इंद्रगीता वाडेकर, स्व. गोविंद राव धोटे, टैगोर वार्ड में स्व.श्रीमती रमेश रानी, स्व.श्रीमती सरोज शर्मा, पटेल वार्ड में स्व. नत्थू पाल के निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button