छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमों के विरोध में एनएसयूआई ने केंद्रीय गृहमंत्री का फूंका पुतला

पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई जमकर छीना-झपटी,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में बैतूल में उग्र प्रदर्शन

बैतूल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और छात्र-छात्राओं पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में सोमवार को बैतूल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतला छीनने को लेकर काफी देर तक छीना-झपटी होती रही, लेकिन इसके बावजूद एनएसयूआई कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई।

एनएसयूआई कार्यकर्ता निलेश धुर्वे ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न राज्यों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए छात्र आंदोलनों के दौरान भाजपा सरकार द्वारा निर्दोष छात्र-छात्राओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने मांग की कि सभी झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान जिन पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ मर्यादा से बाहर जाकर लाठीचार्ज और मारपीट की, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

– उग्र आंदोलन की चेतावनी

निलेश धुर्वे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एनएसयूआई पूरे देश में व्यापक आंदोलन छेड़ेगी और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।

प्रदर्शन में अमन खान, यश साहू, फैज़ान शेख, राजा वागद्रे, सुमित अकोले, विकास मेहरा, नितिन जोंजारे, देवेश राने, विकास महतो, प्रवीण राकसे, हर्ष आर्य, आदित्य पन्द्रम, रिजवान, आशीष गंजाम, सुमित धुर्वे, शिवम पोटे, नितेश उइके, टीसू राने, बिट्टू पाटनकर, अनुराग ऋषभ महानंदे, सत्यम पिपरदे सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button