IGCSE परीक्षा: बैतूल की अदिति वर्मा ने पाई शानदार सफलता, सभी विषयों में A स्टार ग्रेड पाकर किया टॉप

IGCSE परीक्षा: बैतूल। सतपुड़ा वैली स्कूल की मेधावी छात्रा अदिति वर्मा ने IGCSE परीक्षा-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। अदिति ने सभी विषयों में A*ग्रेड हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी शिखर हासिल किया जा सकता है।

खास बात यह है कि अदिति, जिले के उन्नत कृषक और सापना जलाशय की जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष बंटी विवेक वर्मा तथा रश्मि वर्मा की सुपुत्री हैं। अदिति की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अदिति ने English as a Second Language, Hindi, Mathematics, Biology, Physics और Chemistry – इन सभी विषयों में A* ग्रेड प्राप्त किए हैं। यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण और मार्गदर्शन का प्रमाण भी है।

विद्यालय प्रबंधन ने अदिति को बधाई देते हुए कहा कि वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी। यह सफलता Daga Group Initiative के तहत स्कूल की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का भी प्रतीक है। विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकों और सहपाठियों ने अदिति को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button