छात्रावास अधीक्षक ने वरिष्ठ पत्रकार से की अभ्रदता .

वीडियों बनाकर किया वायरल, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाही की मांग |

 

बैतूल। सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास अधीक्षक द्वारा वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता किये जाने की शिकायत सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बैतूल से की है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें बताया कि सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक नारायण नगदे को जारी नोटिस के आधार पर खबर का प्रकाशन किया गया था। वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम सिन्हा ने बताया कि समाचार प्रकाशन का तात्पर्य छात्रावास में अनुशासन कायम करना एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए था, किन्तु अधीक्षक श्री नगदे द्वारा 23 फरवरी को रास्ते में रोककर छात्रों का स्टेटमेंट लेेने के बहाने अपने कक्ष में बुलाकर मेरे साथ अभद्रता की। साथ ही धमकी देने संबंधी छात्रों से वीडियों बनाकर वायरल किया है, जोकि सरकारी कर्मचारी को नहीं किया जाना चाहिए था। पत्रकारों ने उक्त मामले की सूक्ष्मता से जांच कर छात्रावास अधीक्षक नारायण सिंह नगदे पर नियमानुसार कार्रवाई किये जाने की मांंग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button