Honda Shine: किफायती दाम और शानदार माइलेज की शाइन 100 बाइक लांच हुई

आदित्य होंडा शोरूम में हुआ लांच समारोह

Honda Shine News : बैतूल। आदित्य होंडा शोरूम में जनप्रतिनिधियों एवं होंडा कंपनी के अधिकारियों की गरिमामय मौजूदगी में बुधवार को आयोजित समारोह में  किफायती दाम और शानदार माइलेज की शाइन 100 सीसी मोटर साइकिल तालियों की गडगडाहट के बीच लांच की गई।
इस मौके पर सांसद दुर्गादास उइके,  आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर ,पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, प्रतिष्ठत व्यापारी हरबंश आहूजा, होंडा कपंनी के जोनल हेड भोपाल प्रवीण शर्मा एवं एरिया इंचार्ज सौरभ बघेल विशेष तौर पर उपस्थित थे ।

बाइक की कीमत  64 हजार 900 रूपए

इस मौके पर होंडा कपंनी के जोनल हेड भोपाल प्रवीण शर्मा ने शाइन 100 सीसी मोटर साइकिल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शाइन 125 सीसी की तरह ही शाइन 100 सीसी पर भी ग्राहकों का उसी तरह भरोसा रहेगा। बेहतरीन फीचर्स एवं नए सिगमेंट के साथ यह बाइक बहुत ही किफायती दाम में है। कंपनी ने हाल ही में इस बाइक की कीमत 64 हजार 900 रूपए (एक्स शोरूम कीमत) कर दी है। आदित्य होंडा शोरूम के संचालक राजेश आहूजा ने बताया कि कंपनी ने शानदार स्टाइल और मजेदार कम्फर्ट इस बाइक पर सात वर्ष की वारंटी और तीन वर्ष की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि शाइन 100 बाइक पावरफुल इंजन के साथ सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड मोटर के साथ संचालित होती है। इसमें चार स्पीड गियर, स्पीडोमीटर, ओडो मीटर, फयूल लेवल रीड आउट, न्यूट्रल इंडिकेटर और चेक इंजन लाइट जैसे सभी आवश्यक रीड आउट के साथ होंडा शाइन 100 बाइक कम बजट वाले ग्राहकों के लिए काफी लाभदायक होगी.
यह बाइक आधुनिक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और इुअल रियर शॉक पर चलता है जबकि ब्रेकिंग हार्डवेयर में कास्ट अलॉय व्हील्स पर फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक सेटअप शामिल है. कार्यक्रम होंडा शाइन 100 मोटर साइकिल के प्रथम ग्राहक राहुल प्रजापति मासोद को अतिथियों ने तालियों की गडगडाहट के बीच चॉबी सौपकर स्वागत किया। सभी उपस्थितियों के प्रति आभार आदित्य होंडा शोरूम के युवा संचालक आदित्य आहूजा एवं राकेश आहूजा ने माना।
समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, शैलेंद्र कुंभारे, वसंत माकोडे, आनंद प्रजापति, दशरथ  सिंह जाट, अतित पंवार, प्रवीण गुगनानी, सतीश पाठा, मोहित गर्ग, जगदीश अग्रवाल, हेमंत पगारिया, योगी खंडेलवाल,विकास मिश्रा, बबलू खुराना, पिंटू परिहार,नवीन तातेड, राजकुमार अग्रवाल, विवेक मालवीय, लोकेश पगारिया,प्रशांत मरोठी,बलवीर मालवीय, कैलाश बंडू धोटे, अरुण जयसिंहपुरे, आशीष साहू, पिंटू महाले, उषभ गोठी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, अंशुल राजपूत, दीपू सलूजा, मनीष मिसर, रवि लोट, जितेंद्र पेसवानी,राजेंद्र जोगड़, गुड्डू मालवीय, राम भार्गव, संजय तातेड, प्रवीण भावसार, अभिषेक जोशी, दीपक कपूर, कुशकुंज अरोरा, अकरम खान, प्रवीण वराठे, कुणाल शर्मा, उपेंद्र ठाकुर, कायम कावरे, रंजीत सिंह, अमित सपरा, भूपेश सतीजा,प्रमोद दरवाई, नरेंद्र माथनकर, दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं पत्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button