Honda Company : शाइनवर्सरी पर बताई होण्डा की खूबियां, ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं होण्डा की दुपहिया बाईक-स्कूटर
आदित्य होण्डा में हुए कार्यक्रम में एरिया सेल्स इंचार्ज ने दी जानकारी

Honda Company Bike: बैतूल। विश्व की ख्यातिप्राप्त टू व्हीलर कंपनी होण्डा की बाईक और स्कूटर पर ग्राहकों का ऐसा भरोसा बना हुआ है कि ग्राहक बाईक खरीदने के समय सबसे पहले होण्डा का ही नाम लेते हैं। होण्डा कंपनी ग्राहकों के विश्वास पर विगत 5 दशकों से खरा उतरते आ रही है। यही वजह है कि होण्डा कंपनी और ग्राहक के बीच बना यह विश्वास का रिश्ता अनवरत जारी है।
शाइनवर्सरी पर बताई खूबियां
आदित्य होण्डा बैतूल में होण्डा शाइन 100 सीसी मोटर साइकल की लांचिंग के एक साल पूरे होने पर होण्डा मोटर साइकल एंड स्कूटर कंपनी के एरिया इंचार्ज सेल्स अभिषेक निरंजन ने आदित्य होण्डा शोरूम बैतूल में होण्डा के सम्मानित ग्राहकों के साथ चर्चा करते हुए उन्हें होण्डा की खूबियां बताई। उन्होंने ग्राहकों के पूछे गए प्रश्रों का संतुष्टिपूर्ण जवाब देते हुए कहा कि क्यों होण्डा विश्व की सबसे बड़ी स्कूटर एवं मोटर साइकल कंपनी है? होण्डा अपनी टेक्नोलोजी के कारण पूरे विश्व में सबसे बड़ा एवं भरोसेमंद नाम है। 100 सीसी सिगमेंट में होण्डा ने 100 सीसी शाइन लाकर एंट्री लेवल सिंगमेंट में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
आकर्षक रंगों के साथ है दमदार माइलेज
एरिया इंचार्ज सेल्स अभिषेक निरंजन ने ने बताया कि होण्डा शाइन में बड़ी एवं लंबी टंकी, ज़्यादा माईलेज, फ्लेक्सिबल इंडिकेटर, मजबूत चेचिस, फ्लेक्सिबल मडगार्ड के साथ आकर्षक रंग उसको सबसे अलग बनाते हैं। वहीं होण्डा की शाइन 100, विशेष फायनेंस स्कीम के तहत सिर्फ 6999 रुपए में दस लीटर पेट्रोल मुफ्त के साथ आदित्य होण्डा बैतूल में उपलब्ध है।
अभिषेक निरंजन ने आगे बताया कि होण्डा पहले ही 125 सीसी सिगमेंट में शाइन 125 के साथ मार्केट लीडर है। वहीं स्कूटर सिगमेंट में ऐक्टिवा भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली स्कूटर है। कार्यक्रम के दौरान आदित्य होण्डा के संचालक आदित्य एवं अभिनव आहूजा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राहकों के साथ सभी फायनेस कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित थे।




