हरदा विस्फोट मामला: कलेक्टर, एसपी पर गिरी गाज, कारखाना निरीक्षक सस्पेंड

MP News: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की ह्रदय विदारक घटना के बाद सरकार ने हरदा के एसपी और कलेक्टर को हटा दिया है।
बुधवार को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने हरदा पहुंचकर अस्पताल में घायलों से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद अफसरों पर गाज गिर गई है। सबसे पहले गृह विभाग ने हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन का तबादला आदेश जारी कर दिया। उन्हें  हरदा से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
इसके बाद हरदा के कलेक्टर की भी रवानगी कर दी गई। हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को हटाकर उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ कर दिया गया है। हरदा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को कलेक्टर का  अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कारखाना निरीक्षक सस्पेंड:

हरदा मामले में नवीन कुमार बरवा कारखाना निरीक्षक एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सागर संभाग को निलंबित कर दिया गया है।
सीएम ने स्थल निरीक्षण किया: 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के पश्चात आज हरदा पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं प्रशासनिक अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल हुए नागरिकों से आज जिला अस्पताल, हरदा में मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं डॉक्टरों को समुचित उपचार के निर्देश दिए।उन्होंने कहा है किघटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button