Betul news: मेरे खिलाफ की जा रही शिकायत सुनियोजित साजिश: स्पेंसर लाल

जिन लोगों ने षडयंत्र पूर्वक शिकायत की, वे खुद एमपी ईएलसी से निष्कासित सदस्य, आरोपों को बताया निराधार

स्पेंसर लाल ने शिकायतकर्ताओं से पूछा; चर्च और समाज के मामले को राजनीतिक तूल देने का क्या औचित्य?

बैतूल। लगातार शिकवा, शिकायतों के बाद आखिरकार कांग्रेस जिला संगठन मंत्री स्पेंसर लाल का दर्द बाहर आ गया है। स्पेंसर लाल ने उनके खिलाफ की गई शिकायत और आरोपो को निराधार बताते हुए चर्च के मामले को राजनीतिक तूल देने का आरोप लगाया है। शनिवार मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने हैरान करने वाली जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों द्वारा कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं को उनकी शिकायत की जा रही है, वे खुद एमपी ईएलसी से निष्कासित सदस्य है। इसकी भड़ास अब वह आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निकाल रहे हैं।

दरअसल, विगत दिनों मसीही समाज और पाढर चर्च से जुड़े शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाए थे कि ईएलसी से संबंद्ध मसीह समाज पाढर की स्थानीय मंडली पंचायत के लगभग एक साल पूर्व कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने के बावजूद उन्हें मंडली के लेनदेन का चार्ज निवृत्तमान कोषाध्यक्ष द्वारा नहीं दिया जा रहा है। मंडली के एक पंच ने इसकी शिकायत कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कांग्रेस के विधायकों और कांग्रेस नेताओं से की थी। अब स्पेंसर लाल का कहना है कि सामाजिक गतिविधियों की राजनीतिक शिकायतें नहीं होती है। यह विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं का षड्यंत्र है। मेरे खिलाफ लगाए गए सारे आरोप निराधार है। स्पेंसर लाल ने सवाल उठाया है कि चर्च के 17 लोगों द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष को ही क्यों ज्ञापन सौंपा गया। समाज का मामला है, समाज में ही क्यों नहीं सुलझाया गया इसे क्यों राजनीतिक तूल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि षडयंत्र पूर्वक आस्था और समाज के कार्यों को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

– संगठन के लिए घर परिवार छोड़कर कर रहे काम–

स्पेंसर लाल ने दुखी मन से कहा कि वे नौकरी, घर परिवार छोड़कर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निष्ठावान रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।1 साल से 23 विधानसभा में मंडलम सेक्टर में लगातार बैठक की आयोजित कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। मेरी कार्यशाली को देखकर जो केवल बैठकर खाने की राजनीति करते हैं वह विचलित हो रहे हैं और चुनाव के समय ऐसे लोग समाज के कुछ लोगों के साथ मिलकर मेरे खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं।

— स्पेंसर की चुनौती… गलत साबित करके दिखाएं–

स्पेंसर लाल ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मैं उन सब को चुनौती देता हूं, जो आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं उसे साबित करके दिखाएं। उन्होंने बताया कि मेरे पीछे कांग्रेस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है इसलिए मैं स्वयं समाज के कार्यभार से मुक्त होना चाहता हूं, लेकिन मुझे बताया ही नहीं जा रहा है कि किसे चार्ज दिया जाए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि समय का इंतजार करें, आपका संगठन मंत्री सच्चा और ईमानदार साबित होगा। उन्होंने समाज में और कांग्रेस संगठन में फूट डालने के पीछे भाजपा की भी साजिश होने की आशंका जताई है।

— पहले भी हो चुकी है शिकायत —

कांग्रेस जिला संगठन मंत्री स्पेंसर लाल ने बताया कि समाज के लोग पहले भी कमलनाथ जी से संगठन मंत्री की शिकायत कर हटाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन कमलनाथ जी ने मेरी मेहनत, समर्पण को देखकर शिकायत कर्ताओं को समझने का भी प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button