Rakshabandhan festival: डिवाइन स्कूल में मनाया रक्षाबंधन पर्व
भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी
बैतूल बाजार। श्रावण मास में त्योहारों की धूम होती है। भारतीय संस्कृति में बहनों की रक्षा के संकल्प का त्योहार रक्षाबन्धन अपनी अलग पहचान रखता है। बैतूल बाजार के डिवाइन हायरसेकंडरी स्कूल में भारतीय संस्कृति से बच्चो को परिचित कराने हेतु समस्त त्योहार, पर्व ज्ञानवर्धक रूप से मनाए जाते है। इसी कड़ी में आज श्रावणी पर्व के रूप में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा विभिन्न कहानियों के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व का इतिहास और महत्व बताया गया। बहनों द्वारा स्कूल के भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा गया व भाइयों द्वारा बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। नन्हें बच्चों द्वारा बड़े उत्साह के साथ त्योहार में भाग लिया गया। अतिथियों व पालकों द्वारा स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियो को सराहा गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।