Divine students were happy to receive the award: पुरस्कार पाकर खुश हुए डिवाइन के छात्र छात्राएं

बैतूल बाजार- पुरस्कार मिलना अपने आप मे खुशी का पल होता है। सफलता पर हर कोई पुरस्कार पाना चाहता है। पुरस्कार मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। ये विचार डिवाइन हायर सेकेंडरी स्कूल बैतूल बाजार की वाइस प्रिंसिपल शेफाली सिंह ने व्यक्त किये। ज्ञात हो कि डिवाइन स्कूल में साल भर में खेल, क्विज, डांस, निबन्ध, भाषण, चित्रकला आदि जितनी भी प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई उनके पुरस्कार वितरित किये गए । पुरस्कार पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। जिनको पुरस्कार नही मिल पाया उन्होंने दोगुनी मेहनत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023-24 के पुरस्कार भी प्रदान किये गए। कार्यक्रम में रेखा पद्माकर, श्रीराम पवार, मुकेश विश्वकर्मा, प्रेम पवार, नीतू ठेपे, पूजा देशमुख, लता पानकर, पम्मी पवार, सरिता दरवाई, शेफाली सिंह, श्रीमती कोकने, स्वाति महतो आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button