जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए प्रस्फुटन समितियों को दिया प्रशिक्षण । नदी, तालाब और कुओं की सफाई के लिए समितियों को किया जागरूक।

बैतूल। भीमपुर विकासखंड में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की समितियों को आगामी जल गंगा संवर्धन अभियान सहित विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवांकुर संस्था जन आस्था सेवा समिति घोघरा के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर की चार प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव तथा सदस्यों ने भाग लेकर परिषद् की योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण में जिला समन्वयक सुश्री प्रिया चौधरी, ब्लॉक समन्वयक राजू मांडवे, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती संध्या धाखडे तथा दिनेश पवार ने उपस्थित होकर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की भूमिका, उद्देश्य और अब तक किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान प्रतिभागियों को आगामी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब और कुओं की साफ-सफाई, नर्सरी तैयार करना, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समितियों को सक्रिय बनाते हुए जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में नवांकुर संस्था जन आस्था सेवा समिति घोघरा के सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button