भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जताया आभार।

बैतूल। भाजपा नेता राजेश्वर (राजू) सोनकपुरिया को बैतूल नगर पालिका का एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मिली नई जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाने को लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

गौरतलब है कि राजेश्वर सोनकपुरिया तिलक वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्षद चुनाव लड़े थे और मात्र दो वोटों से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद वे लगातार पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए सक्रिय रूप से संगठन और सामाजिक कार्यों में जुड़े रहे।

श्री सोनकपुरिया सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वे मरही माता मंदिर समिति से जुड़े हुए हैं और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button