अक्षदा सोनी की स्वर्णिम सफलता ।

बैतूल। सीसीआई से सेवा निवृत्त हुए स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रेमचंद सोनी-सावित्री सोनी की सुपुत्री एवं लिंक रोड स्थित प्रसिद्ध हृदय-मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम सोनी-सुषमा सोनी की पुत्री अक्षदा सोनी ने बीते दिनों सीबीएससी 10वीं के परिणामों में स्वर्णिम सफलता अर्जित की है। जिला मुख्यालय के ख्यातिनाम आरडी पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा अक्षदा ने सीबीएससी के 10वीं के घोषित परिणाम में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया। अक्षदा ने स्कूल में चौथा स्थान हासिल किया है। उसे अंग्रेजी में 100 में से 97, हिंदी में 99, गणित में 95, सांईंस में 96 और सोशल साईंस में 98 अंक मिले है। मेधावी छात्रा की सफलता पर स्वर्णकार समाज के सदस्यों, स्कूल की डायरेक्टर ऋतू खंडेलवाल, प्राचार्य हेमंत सर, शिक्षकगण और परिजनों ने बधाई दी है।




