सीबीएसई 12वीं में श्री विनायकम स्कूल का शानदार प्रदर्शन, नीरज नहारिया ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप।

सीबीएसई रिजल्ट में श्री विनायकम स्कूल ने कायम रखी उत्कृष्टता।

बैतूल। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले में स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है।

गणित संकाय में नीरज नहारिया ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दिशा चौधरी ने कॉमर्स संकाय में 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भूमि महाले ने 88.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे निरंतर मेहनत, श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया। विद्यालय के डायरेक्टर संजय राठौर ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने मेहनत, संकल्प और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है और विद्यालय परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

विद्यार्थियों की सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों ने भी खुशी जताई और इसे पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक उपलब्धि बताया। लगातार शानदार परीक्षा परिणामों के साथ श्री विनायकम स्कूल ने जिले में एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button