Betul Bjp : भारत ने आत्मनिर्भर बनने की ओर बढाए कदम: प्रांशु राणे

India has taken steps towards becoming self-reliant: Pranshu Rane

युवा चौपाल में युवाओं को दी शासन की योजनाओं की जानकारी

बैतूल। युवा मोर्चा ने शनिवार को ग्रामीण मंडल भौंरा में युवा चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में युवा नीति एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रांशु राणे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे,u जिला महामंत्री सन्तोष टेकाम, मंडल अध्यक्ष माधव सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजयुमो प्रदेश मंत्री ने आये हुए युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा की नीति रीति से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, अन्त्योदय व सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में राम मंदिर, 370 जैसे कठिन मसले जहां आसानी से हल हुए हैं वहीं भारत ने आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा लिया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने कहा भारत के पास विश्व की सर्वाधिक युवा शक्ति है जिसके कारण नवाचार एवं कौशल विकास में भारत के पास पर्याप्त क्षमता है। युवा स्वयं को तकनीकी ज्ञान, नवाचारों एवं कौशल विकास से संपन्न बनाए।

उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे जानकारी दी। इसके बाद अन्य महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा कर युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम में जिला मंत्री मनीष मिश्रा, भौंरा मंडल अध्यक्ष माधव, शाहपुर मंडल अध्यक्ष आशीष शुक्ला, घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button