बैतूल के पत्रकारों का ऊर्जा मंत्री ने किया सम्मान

भोपाल हाट में जुटे देशभर के पत्रकार, सम्मान और अधिकारों पर हुआ मंथन


बैतूल। राजधानी भोपाल के डीबी मॉल के समीप स्थित भोपाल हाट परिसर में देश के लोकप्रिय हिन्दी समाचार पत्र केसरिया हिन्दुस्तान के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य पत्रकार सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि समाज और शासन के बीच सेतु के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पत्रकार समाज की सच्ची आवाज होते हैं और सरकार उनके अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर बैतूल जिले से प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बैतूल से आए पत्रकार रामसिंह सिकरवार एवं गबरू सिंह को भी उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मान मिला।
– जनहितकारी पत्रकारिता के लिए किया प्रेरित
सम्मेलन में बैतूल के वरिष्ठ पत्रकार रामसिंह सिकरवार ने मंच से पत्रकारों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे रखे और युवा पत्रकारों को निर्भीक, निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया। कुल मिलाकर सम्मेलन पत्रकारों के सम्मान, एकता और अधिकारों को मजबूती देने वाला प्रेरणादायी आयोजन रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button