ऊर्जा संरक्षण के लिए इको क्लब के विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी।

कक्षाओं में बंद कराए अनावश्यक लाइट-पंखे।

बैतूल। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के आदेश अनुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जयवंती हाक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल में मिशन लाइफ के अंतर्गत इको क्लब द्वारा विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के निर्देशन और इको क्लब की संयोजक डॉ. अर्चना सोनारे के मार्गदर्शन में ग्रीन कैंपस, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय और पोषण वाटिका (न्यूट्रिशन गार्डन) जैसे विषयों पर कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में 11 अप्रैल को इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कक्षाओं और विभिन्न विभागों में अनावश्यक रूप से जल रहे लाइट और पंखों को बंद कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया कि आवश्यकता अनुसार ही संसाधनों का उपयोग किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. महेंद्र नावंगे, डॉ. राहुल सिंह ठाकुर, डॉ. पंकज बारस्कर, डॉ. राजकुमार चौकीकर, प्रो. संतोष पवार, प्रो. दीपिका साहू, इको क्लब के सदस्य डॉ. स्वप्निल सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button