Eat Right Millets: प्रधानमंत्री ने गरीबों के अन्न में “श्री” लगाया तब फाइव स्टार होटल तक पहुंचा श्री अन्न
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ईट राईट मिलेट्स मेले में 11 काउंटर तो 22 वैरायटी के व्यंजन

Eat Right Millets : बैतूल। गरीबों का अन्न कहा जाने वाले मोटा अनाज पहले सिर्फ गरीबों का ही भोजन हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज के अन्न के आगे श्री लगाकर उसे श्री अन्न से सम्मानित कराया। यह बात शुक्रवार को जिला प्रशासन के द्वारा ईट राईट मिलेट्स (श्री अन्न) मेले का उद्घाटन करते हुए सांसद डीडी उईके ने कही।
उन्होंने कहा कि मनुष्य आज अनियमित दिनचर्या और अनियंत्रित खानपान के कारण अनेक गंभीर बीमारियों का शिकार होता चला जा रहा है। हम अपने मूल खाद्य पदार्थों को छोड़कर पश्चिमी सभ्यता की ओर आगे बढ़ गए। हमने अपने खानपान में पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक जैसी खाद्य सामग्री का सेवन प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स जिसमें जौ, बाजार, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाज शामिल है को अपने नियमित भोजन में शामिल करना चाहिए।
जिला प्रशासन द्वारा ईट राईट मिलेट्स मेले का आयोजन गुरुवार को स्थानीय ओपन ऑडिटोरियम में किया गया। मेले का प्रारंभ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी की अगुवाई में मिलेट्स के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए पैदल मार्च कर शहर में रैली निकाली गई। रैली में शहर वासी, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राओं सहित गणमान्य नागरिक शामिल थे।
मिलेट्स से बने व्यंजन :
प्रभात फेरी के बाद दोपहर में ऑडिटोरियम में मिलेट्स से बने व्यंजनों का लोगों ने लुफ्त उठाया। वहीं 11 स्टॉल से सजे ऑडिटोरियम में 22 व्यंजनों का स्वाद लोगों ने लिया। इसमें ज्वार-बाजरे की रोटी, चने की भाजी, टमाटर की चटनी, होटल खुशी के स्टॉल पर बाजरा मिलेट्स सलाद के साथ रागी की इडली, ग्राम काजली के राजनंदिनी आजीविका स्व सहायता समूह ने कुटकी की खीर, महिला बाल विकास विभाग द्वारा ज्वार की इडली, नीम पानी ढाबा पुदीना-दही चटनी के साथ कोदो खिचड़ी, जन अभियान परिषद द्वारा बाजरा/रागी अप्पे, रागी केक के साथ मसाला पुरी को स्वादिष्ट व्यंजन के साथ कुटकी, ढोकला, बाजरे की खिचड़ी स्टॉल पर सजे थे।
ज्वार बाजरे की पराठा थाली :
सुमन जन जागृति संस्था कोठा शाहपुर की कुटकी सांवरिया, ज्वार एवं बाजरे की पराठा थाली ने लोगों को काफी आकर्षित किया। थाली में बल्लर की सब्जी, बल्लर की दाल, चना भाजी एवं बथुआ भाजी के साथ डोडरी छोटे टमाटर की चटनी केले के पत्ते पर बहुत अधिक आकर्षित कर रही थी। इसके साथ मिलेट्स से बनी पानी पुरी एवं बाजरे के पकोड़े का स्वाद भी लोगों ने लिया। जन अभियान परिषद के एक स्टॉल पर कुटकी हलवा, बाजरे की घुघरी, कुटकी थी।




