duty of humanity: रमज़ान में नेक पहल: आवाज़ दो हम ज़िन्दा हैं ग्रुप सेहरी पहुंचाकर निभा रहा इंसानियत का फर्ज

बैतूल। रमज़ान के मुबारक महीने में ‘आवाज़ दो हम ज़िन्दा हैं’ ग्रुप ने जरूरतमंदों तक सेहरी पहुंचाने की नेक पहल शुरू की है। इसकी शुरुआत रमज़ान के पहले दिन से हुई थी और सोमवार को इस पहल का नौवां दिन रहा। इस ग्रुप के युवा रातभर जागकर मेहनत से सेहरी तैयार कर बैतूल शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों और रोज़ा रखने वाले स्टूडेंट्स तक सेहरी पहुंचा रहे हैं।
ग्रुप के सदस्यों ने गंज, गौठाना, सदर, डॉन बास्को, भारत भारती, सोनाघाटी, फांसी खदान, कालापाठा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेहरी वितरित की है। इन युवाओं की यह पहल इंसानियत की मिसाल बन रही है।
‘आवाज़ दो हम ज़िन्दा हैं’ ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक सेहरी पहुंचाना है, जो किसी वजह से सेहरी नहीं जुटा पाते या मुसाफिर होते हैं। इस पहल में ग्रुप के सभी सदस्य रातभर मेहनत कर भोजन का प्रबंधन करते हैं और फिर उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं।
ग्रुप के सदस्य सभी लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि कोई व्यक्ति या मुसाफिर सेहरी के लिए सहायता चाहता है, तो वे 6261116061, 7974500889, 9993679802, 7869277309 दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। ग्रुप का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक समय पर सेहरी पहुंचाना है, ताकि रमज़ान के पाक महीने में उनका रोज़ा आराम से हो सके। ग्रुप का यह प्रयास समाज में भाईचारे का संदेश भी दे रहा है।





