Drone Registration : ड्रोन चलाने वाले हो जाएं सतर्क, उपयोग करने के लिए पंजीयन कराना है जरूरी

Drone Registration : बैतूल। ड्रोन चलाने वाले हो सतर्क हो जाएं क्योंकि नियमानुसार ड्रोन का उपयोग करने के पूर्व उसका पंजीयन कराना जरूरी है। यह जानकारी वायुसेना मुख्यालय नागपुर से आए अधिकारियों ने गुरुवार को बैतूल के पुलिस नियंत्रण कक्ष में एयर फोर्स नागपुर से आए अधिकारियों द्वारा ड्रोन सिस्टम के संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यशाला में दी।
कार्यशाला में ड्रोन सिस्टम के संभावित खतरों, पहचान/डिटेक्शन, और विभिन्न क्षेत्रीय निर्धारण की जानकारी साझा की गई।वायु सेना के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्रोन धारक को ड्रोन का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराना होगा। यह भी बताया गया है कि ड्रोन द्वारा अवैध गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी हमलों के बारे में जानकारी एवं इससे निपटने के लिए जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। ड्रोन के सुरक्षित उपयोग और निगरानी के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस द्वारा सभी से अनुरोध किया है कि ड्रोन का उपयोग करने से पहले उसका पंजीयन आवश्यक रूप से कराएं। किसी भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की सूचना संबंधित क्षेत्र के थाने में जरूर दें।इस कार्यशाला में थाना प्रभारियों सहित, सब-इंस्पेक्टर एवं अन्य रैंक के अधिकारियों/कर्मचारी उपस्थित रहे।




