Betul news: गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विशेष दीवान कल 15 नवंबर को  

अमृतमयी कीर्तन और संगत के लिए होगा विशेष लंगर

बैतूल। गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में इस वर्ष गुरु घर में विशेष आयोजन किया जाएगा। दिनांक 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को आयोजित इस पावन कार्यक्रम में भाई अरविंदर सिंह जी अपनी अमृतमयी बाणी से संगत को निहाल करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी, जिसमें भाई अरविंदर सिंह जी की मधुर वाणी संगत को गुरु के विचारों से जोड़ने का कार्य करेगी। इसके उपरांत दोपहर 1.30 बजे से गुरु का लंगर आरंभ होगा। संध्या समय में भी इस विशेष अवसर पर कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया है। संध्या 7.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक भाई अरविंदर सिंह अपनी बाणी से समस्त संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद रात्रि में भी गुरु का लंगर आयोजित होगा, जहां सभी श्रद्धालु सेवा और प्रसादी का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

गुरु घर प्रबंधन ने समस्त संगत से निवेदन किया है कि इस पावन पर्व पर समय से पहुंचकर गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशियां प्राप्त करें और गुरु के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इस आयोजन के माध्यम से गुरु के उपदेशों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है, ताकि सभी में मानवीय मूल्यों और शांति का प्रसार हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button