Hailstorm : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ओलों ने मचाई तबाही, चारों ओर कश्मीर सा नजारा

Hailstorm : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गरज-चमक के साथ वर्षा के साथ ओले बरसने लगे।
भीमपुर विकासखंड के ग्राम कुनखेड़ी, चोहटा, पोपटी में तो इतने भयंकर ओले गिरे कि चारों ओर बर्फ की चादर बिछी हुई नजर आ रही थी। लोगाें के घरों के खपरैल टूट गए और घर के भीतर ओल का ढेर लग गया। ग्रामों में बेर और आंवले के आकार के ओले करीब आधा घंटे तक गिरते रहे। इससे पशु-पक्षी भी हताहत हुए होंगे।

- ग्रामीणों के घरों की छतों को तो बेहद नुकसान पहुंच गया है। पोपटी में मंगलवार को फागुन मेला था जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने दुकानें लगाई थीं। ओलावृष्टि और तेज वर्षा के कारण दुकानों में सामान भीग गया।
- Mansoon 2024 : टिटहरी ने दिए चार अंडे, प्राणी शास्त्र के प्रोफेसर का दावा, होगी अच्छी बारिश




