World welfare is possible only through yoga: योग से ही विश्व का कल्याण संभव : डॉ. घोरे

जिला चिकित्सालय में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के संकल्प के साथ मनाया योग दिवस

बैतूल। जिला चिकित्सालय में शनिवार 21 जून को को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के योग ट्रेनर डॉ. शैलेंद्र सोनी और उनकी टीम द्वारा उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को योग कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. घोरे ने कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना, और भारत ने पूरे विश्व को योग के माध्यम से जोड़कर रखा है। भारत आज विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व का कल्याण एवं शांति केवल योग के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाए जा रहे इस 11वें योग दिवस का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का जो संकल्प भारत ने लिया है, उसे पूरा विश्व एक साथ मिलकर स्वीकार कर रहा है और योग के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में अनिल दुबे, नीलम दुबे आरोग्य भारती, नर्सिंग ऑफिसर पूनम बैरागी, शोभा वानखेडे, कविता सिंह, निर्मला तिवारी, नागरानी, सोमनी वर्गीज, सविता चढोकार, सीमा मालवी, ईस्टर सिंह, ममता वागद्रे संगीता वानखेडे, गीता पवार, पुष्पलता पाटिल, अनीता खातरकर और सुमरती पेंद्राम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को नियमित योग करने की प्रेरणा दी गई और सभी ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button