Donors presented five chairs to Animal Dispensary Khandara: दानदाताओं ने पशु औषधालय खंडारा को भेंट की पांच कुर्सियां

बैतूल। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम खंडारा किला स्थित पशु औषधालय को स्थानीय दानदाताओं ने पांच कुर्सियां भेंट कीं। उपसंचालक डॉ. विजय पाटील और प्रभारी अधिकारी डीके डिगरसे ने इस सहयोग के लिए दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। प्रभारी अधिकारी डीके डिगरसे ने दानदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि खंडारा किला के इन सहयोगियों ने सामाजिक जिम्मेदारी का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। पशु औषधालय को कुर्सियां भेंट करने वालों में लक्ष्मण यादव, प्रवीण मंडाले, हरिओम राठौर, देवराव पवार, और धनराज यादव शामिल हैं। इन सभी दानदाताओं का औषधालय प्रशासन द्वारा विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया।




