donated blood on birthday: सिकलसेल और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया 12 यूनिट रक्तदान
समाजसेवी पम्मू मयूर राठौर के जन्मदिन के अवसर पर हेल्पिंग मिशन संस्था की पहल

बैतूल। बैतूल बाजार निवासी पम्मू मयूर राठौर के जन्मदिन के अवसर पर हेल्पिंग मिशन संस्था के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर 12 यूनिट रक्तदान किया। सिकलसेल और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने खून का दान किया।
समिति के सदस्य रितिक पारस्कर ने बताया कि मयूर राठौर हमेशा बेसहारा और पीड़ित व्यक्तियों की मदद करते हैं। दिन हो या रात, वे हमेशा सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए युवाओं ने उनके जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए रक्तदान करने का संकल्प लिया। यह आयोजन प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रक्तदान अभियान में प्रमुख रूप से रितिक पारसकर, सानू चौहान, रितिक चौरे, निरज पवार, सानू झारखंडे, सुधीर माली, ब्रजेश ढाढोडे, कार्तिक गायकवाड, तरुण गायकवाड़, हिमांशु लोखंडे, देवेन्द्र साहू, पवन वरकड़े और जितेन्द्र धुर्वे शामिल थे। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक स्टाफ से राजेश बोरखड़े भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।




