46th Foundation Day: सहकार भारती के 46वें स्थापना दिवस पर स्व सहायता समूह संगोष्ठी का आयोजन

स्व सहायता समूहों की बहनों को दिया मार्गदर्शन

बैतूल। सहकार भारती के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्व सहायता समूह प्रतिनिधि संगोष्ठी का आयोजन इटारसी रोड स्थित कस्तूरी बाग में किया गया। यह आयोजन मुख्य अतिथि संजय घिडोडे नगर संचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बैतूल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष सागर रिखे, ज़िला महामंत्री राजेश पहाड़, महिला प्रमुख श्रीमती पूनम मासोदकर, मत्स्य प्रकोष्ठ प्रमुख मोहन नानकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक कपूर और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय घिडोडे ने सहकार भारती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन समाज की दिशा और दशा को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सहकार भारती के विभिन्न आयामों और इसके सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संगठन जमीनी स्तर पर जाकर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।ज़िला अध्यक्ष सागर रिखे ने कहा कि सहकार भारती समय-समय पर स्व सहायता समूहों की बहनों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संगठन हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में सहकार भारती के तहसील अध्यक्ष अभिषेक साहू, रितेश बर्थे, शशिकांत साहू, नर्मदापुरम विभाग प्रमुख प्रीतीश इंगले के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में स्व सहायता समूहों की बहनें और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगोष्ठी में उपस्थित स्व सहायता समूह की बहनों को रोजगार के अवसरों और सहकार भारती की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस आयोजन ने समाज सुधार और रोजगार सृजन के प्रति सहकार भारती के दृष्टिकोण को और मजबूत किया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button