Navdunia Pratibha Samman: नवदुनिया प्रतिभा सम्मान से सम्मानित होंगे बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी 

28 जुलाई को बैतूल में किया जाएगा आयोजन 

बैतूल। बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल कर अपने परिवार, स्कूल, नगर और जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नवदुनिया प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। स्कूली सत्र 2023 24 की कक्षा दसवीं और 12 वीं में अपने स्कूल में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 28 जुलाई को गरिमामय समारोह में नवदुनिया प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवदुनिया की इस पहल पर जिले भर के स्कूलों से पंजीयन कराए जा रहे हैं ।इस सम्मान समारोह में पंजीयन करने वाले स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नवदुनिया प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान का आयोजन 28 जुलाई 2024 दोपहर 12 बजे से रामकृष्ण बगिया अयोध्या रेस्टोरेंट के सामने सिविल लाइन बैतूल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में नॉलेज पार्टनर के रूप में सेज यूनिवर्सिटी एनएएसी भोपाल और इंदौर , पावर्ड बाय आरडी कोचिंग क्लासेस बैतूल, सपोर्टेड बाय पगारिया जनरल स्टोर बैतूल, अयोध्या रेस्टोरेंट बैतूल एवं रंगोली इवेंट बैतूल सहयोगी हैं। इस समारोह में शामिल होने के इच्छुक स्कूल संचालक पंजीयन के लिए लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम कोठी बाजार बैतूल स्थित नवदुनिया कार्यालय अथवा विनय वर्मा 9425 3333 मयंक बारंगे 9425 666 939 से संपर्क कर सहभागी बन सकते हैं।

बढ़ेगा विद्यार्थियों का मनोबल: 

नवदुनिया’ के द्वारा जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है यह बेहद सराहनीय कार्य  है।इससे विद्यार्थियों का मनाेबल बढ़ेगा और वे हर परीक्षा में कड़ी मेहनत कर और अच्छे अंक अर्जित करने में सक्षम हाेंगे।

रितु खंडेलवाल, संचालक आरडी पब्लिक स्कूल। –

विद्यार्थियों का आत्मबल बढ़ेगा:

– नवदुनिया का यह आयोजन निश्चित रूप से   विद्यार्थियों का आत्मबल बढ़ाने वाला आयोजन है। आज के समय में प्रति स्पर्धा बढ़ गई है और उत्कृष्टता को सम्मान मिलने से विद्यार्थियों में प्रति स्पर्धा भी बढ़ती है। यह उनके लिए आने वाले समय में बेहद काम आएगी।

हेमंत पगारिया, संचालक पगारिया जनरल स्टार्स।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button