संभागीय आयुष अधिकारी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में सार्थक ऐप, आई-गोट कर्मयोगी, सिकल सेल एनीमिया और आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति पर हुई चर्चा

बैतूल। जिला आयुष कार्यालय में शनिवार को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. एस.पी. वर्मा ने की। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि बैठक में सार्थक ऐप पर नियमित उपस्थिति, आई-गोट कर्मयोगी पोर्टल पर अधिक से अधिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण करने, सिकल सेल एनीमिया रोगियों को औषधियों के वितरण तथा आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़गांव के सेवानिवृत्त औषधालय सेवक बकाराम बारस्कर का विभाग की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button