Betul News: अंग्रेजी नही पढ़ पाई कक्षा चार की छात्रा तो शिक्षिका ने पीटा और उखाड़ दिए सिर के बाल

Today Betul News:  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कक्षा चार की छात्रा जब अंग्रेजी नही पढ़ पाई तो शिक्षिका ने उसे पीटा ही नही बल्कि सिर के बाल भी उखाड़ डाले। सिर में दर्द से परेशान छात्रा को लेकर पिता ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर डीपीसी से शिकायत की है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि आरोप की हकीकत सामने आ सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़लीबाजार निवासी उमेश बामने ने कलेक्टर की जन सुनवाई में शिकायत की है कि उसकी बेटी चेतना  शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी में पढ़ रही है। 15 दिसंबर को शिक्षिका पूर्णिमा साहू ने अंग्रेजी ना आने पर उसकी पिटाई की और सिर के बाल खींचे। इससे उसके बाल ही उखड़ गए हैं। उसे सिर में बेहद दर्द हो रहा है। चेतना की मां का निधन हो गया है और वह अकेले ही बेटी की परवरिश कर रहा है। शिक्षिका के द्वारा की गई पिटाई से वह बेहद डरी और सहमी हुई है।
डीपीसी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत मिली है। जांच के लिए टीम बना दी गई है। जो भी स्थिति होगी उसके अनुसार कारवाई की जाएगी। दो से तीन दिन में जांच कर ली जाएगी। बालिका को देखने पर यह तो स्पष्ट है कि उसके सिर के बाल उखाड़े गए हैं। जो भी तथ्य जांच में आएंगे उसके अनुसार कारवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button