Betul news: माहिर के जन्मदिन में पहुंचे दिग्गज, दिया आशीर्वाद
विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की बढ़ाई शोभा

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री एवं मध्य प्रदेश मेहरा समाज के प्रदेश सह सचिव संतु सूर्यवंशी के पुत्र माहिर सूर्यवंशी का पांचवा जन्मदिन बैतूल के कुणाल रेस्टोरेंट में मनाया गया। विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
जन्मदिन समारोह में आमला सारणी विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष सारणी किशोर बर्डे एवं मेहरा समाज के जिला अध्यक्ष छन्नू बेले ने शामिल होकर माहिर सूर्यवंशी को उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद प्रदान किया। समाज के अध्यक्ष छन्नू बेले, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरडे, विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे की उपस्थिति में सूर्यवंशी परिवार ने अपने पुत्र माहिर का केक काटा। जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गण मान्य नागरिकों ने माहिर को आशीर्वाद देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मेहरा समाज समिति के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक नागले, उपाध्यक्ष रमेश बेले, संरक्षक डॉ.आईपी पारधे, प्रांतीय सलाहकार समिति के जीसी पूर्वे, महासचिव युवा प्रकोष्ठ रंजीत बेले, उपाध्यक्ष रम्मू बेले, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिसोने, जिला उपाध्यक्ष चोलाराम आठोले, ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल चंद्रभान, जिला उपाध्यक्ष अशोक गोहे, डॉ.भूता बड़ोदे, जिला संगठन मंत्री बलदेव बरथे, जिला कोषाध्यक्ष लखनलाल नागले, ब्लॉक अध्यक्ष आमला अजय बचले, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र बेले, युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष निगम बेले, जिला सहसचिव, भाजपा अजा मोर्चा उपाध्यक्ष गोल्डी उज्जोने, पिंटू, बलदेव उज्जोने, श्याम, जितेन्द्र, सुनील बामने, पंकज बडोदे, सचिव जगदीश ठाकुर, रामनाथ झाड़े सहित सैकड़ों सामाजिक जन उपस्थित थे। माहिर सूर्यवंशी के जन्मदिन में पहुंचे सामाजिक बंधुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा अजा मोर्चा जिला महामंत्री व मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के प्रदेश सह सचिव संतु सूर्यवंशी एवं उनके परिवार जनों ने आभार व्यक्त किया।




