दिनेश खुराना की श्रद्धांजलि सभा 1 अप्रैल को…

बैतूल। नगर के प्रमुख किराना व्यवसायी एवं पंजाबी समाज के वरिष्ठ सदस्य दिनेश खुराना का विगत 21 मार्च को दुखद निधन हो गया। उनकी पुण्य आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं पगड़ी रस्म का आयोजन 1 अप्रैल, बुधवार को रखा गया है।
कार्यक्रम केसर बाग लॉन, कॉलेज रोड बैतूल में दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा। शोकाकुल परिवार ने सभी परिचितों एवं नगरवासियों से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।




