एबीवीपी के जिला संयोजक बने देवेंद्र पांसे ।

बैतूल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यभारत प्रांत का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग 15 से 18 मई तक हरदा में आयोजित हुआ। अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में प्रांत की नई घोषणाएं की गईं, जिसमें बैतूल जिले के देवेंद्र पांसे को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा।

राजेश्वरी सलामे को नर्मदापुरम विभाग छात्रा प्रमुख तथा करीना उइके को जिला छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी दी। अभ्यास वर्ग में मध्यभारत प्रांत के 22 जिलों से युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िय, प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी एवं प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।



