Demand to dismiss Anjuman Islamia Committee Betul:अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल को बर्खास्त करने की मांग: कलेक्टर, एसपी को सौंपा ज्ञापन

कदाचार और अवैध गतिविधियों का आरोप, मुस्लिम समाज में रोष


बैतूल। अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल के वर्तमान अध्यक्ष वसीम कुरैशी (पासु) और उनके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा नेता और अन्य मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अध्यक्ष के आचरण को अविधिक और कदाचारपूर्ण बताते हुए तत्काल बर्खास्तगी की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष वसीम कुरैशी ने रमजान माह में कंपनी गार्डन निवासी की जनाजे की नमाज को यह कहकर नहीं पढ़ाने दी कि वह सिया समुदाय के हैं। इसके अलावा, कमेटी द्वारा समाज के विरुद्ध दिन-प्रतिदिन गलत कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें गौठाना की भूमि को खाली भूमि बताकर वक्फ में रजिस्ट्रेशन करवाने का प्रयास शामिल है, जबकि वह भूमि पूर्व से दर्ज है।
— कमेटी की वैधता पर सवाल–
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि वर्ष 1931 से अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल फर्म एवं सोसायटी में दर्ज है और इसके बायलॉज में चुनाव प्रक्रिया से अध्यक्ष चुनने का प्रावधान है। इसके बावजूद, वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा इसे अपनाया नहीं जा रहा है, जिससे समाज में नाराजगी है।
समाज के लोगों का आरोप है कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारी समाज के किसी भी व्यक्ति से बात करने पर गाली-गलौज और दादागिरी पर उतर आते हैं, जिससे समाज में भारी रोष है।
— तत्काल कार्यवाही की मांग–
ज्ञापन में कलेक्टर से तत्काल कार्यवाही करते हुए वर्तमान अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल को बर्खास्त करने और नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अपनाने की मांग की गई है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो समाज में असंतोष और बढ़ सकता है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद फ़हिम कुरेशी, अकरम खान, मैक्स टेलर, अधिवक्ता गुफरान खान, अकबर खान, जफर खान, नौशाद खान, फरजाद खान पटेल, जावेद खान, नावेद खान, शेख नदीम, फैजल इरशाद, असीम अफसर भाई, शेख अलीम, अजीम भाई, नईम मामू, पत्रकार आबिद, ऑटो सद्दाम खान, आमिर खान, गोलू खान, सोनू, शेख कासिम, साबिर बाबा, अरशद भाई, सब्बू चाचा, असलम खान, आरिफ भाई, इमरान, शाकिर अख्तर, रिजवान शेख, आदिल आदि मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button