Youth Congress:यूथ कांग्रेस की बैतूल जिला कार्यकारिणी घोषित
5 जिला उपाध्यक्ष, 12 जिला महासचिव, 10 जिला सचिव, जिला प्रवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत

जिला यूथ कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अम्बर दीप बुनकर ने सौंपे दायित्व
बैतूल। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण अम्बर दीप बुनकर ने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। नवगठित कार्यकारिणी में 5 जिला उपाध्यक्ष, 12 जिला महासचिव, 10 जिला सचिव, 1 जिला प्रवक्ता एवं 1 जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए है। नव नियुक्त पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष द्वारा अपने-अपने दायित्व भी सौंप दिए गए हैं। यह नियुक्ति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्हाबरु,भारतीय यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास, भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश सहप्रभारी मानसिंग राठौर की सहमति से यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अम्बर दीप बुनकर द्वारा की गई है। बुनकर ने बताया कि इसकी सूचना हेमंत वाग्रदे जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष, सुनिल शर्मा जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा जिला सेवादल अध्यक्ष, समीर खान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव, नमन दुबे प्रदेश सचिव एवं बैतूल प्रभारी, जैद खान जिला अध्यक्ष एन.एस.यु.आई. को प्रेषित की गई है।
–– इन्हें सौंपे दायित्व–
जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष नेहा राठौर विनायक रेसीडेंसी बैतूल, गुलशन मिश्रा मु.पो. केसिया शाहपुर, राजेंद्र कवड़कर महावीर वार्ड मुलताई, अलकेश ठाकुर मु.पो. उमरिया, राज सतीष धाड़से सिविल लाइन भैंसदेही, जिला महासचिव गगन गायकवाड़ मु.पो. बघोली बैतूल बाजार, राशिद खान भगत वार्ड पाथाखेड़ा, अजेंद्र सिंह परिहार तिलक वार्ड मुलताई, प्रणय बारस्कर घाटबिरोली मुलताई, भूषण देशमुख प्रभात पट्टन मुलताई, शुभम रावत खापाखतेड़ा आमला, भागवत लोखण्डे हिड़ली आठनेर बैतूल, आशीष जायसवाल चिरापाटला चिचोली, अर्पित सोनी, खेडली बाजार आमला, आदर्श सिंग ठाकुर मोरखा, मो.वाहिद सिद्दीकी देवगांव, मोहसिन खान हरन्या बोरदेही, जिला सचिव निखिल उबनारे द्वारका नगर बैतूल, गोपाल आजाद हिड़ली, सुलभ कुमरे मालीपुरा चिचोली, राजा सिंग सरदार चक्कर रोड बैतूल, सागर राठौर वार्ड नं. 05 आमला, मोहित रघुवंशी चिंदी मुलताई, तरुण राजा गुप्ता नीमपानी पाढर बैतूल, चॉद अली पाथाखेड़ा बैतूल, अंश प्रसाद टिकारी बैतूल, दुर्योधन सोना (सोनू सोनी)अम्बेडकर नगर पाथाखेड़ा, जिला प्रवक्ता वर्षा पवार शोभापुर, जिला मीडिया प्रभारी अविनाश सिंह परमार राजेंद्र वार्ड बैतूल को नियुक्त किया गया।




