यादव जी की लव स्टोरी पर तत्काल रोक लगाने की मांग…

यादव समाज ने सीएम डॉ. मोहन यादव के नाम सौंपा ज्ञापन। फिल्म के पोस्टर-ट्रेलर से आहत समाज, राष्ट्रीय स्तर पर बैन की उठी मांग । महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...

 

बैतूल। अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने राष्ट्रीय महासचिव बद्रीप्रसाद यादव के नेतृत्व में मंगलवार को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने और इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की। महासभा के प्रदेश सचिव गंगाप्रसाद यादव ने कहा कि ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित इस फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को एक वर्ग विशेष के संदर्भ में जिस प्रकार प्रस्तुत किया गया है, उससे समाज की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यादव समाज सदैव राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में अग्रणी रहा है। ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़ा होना व्यापक स्तर पर पीड़ा और रोष का कारण बना है। मध्यप्रदेश सहित देशभर के करोड़ों समाजजनों में चिंता, असंतोष और आक्रोश का वातावरण निर्मित हो रहा है।

महासभा ने स्पष्ट किया कि उद्देश्य विवाद या टकराव उत्पन्न करना नहीं, सामाजिक सौहार्द और पारस्परिक सम्मान की रक्षा करना है। मुख्यमंत्री से करबद्ध निवेदन किया गया है कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें। साथ ही इस विषय को केंद्रीय नेतृत्व के संज्ञान में लाकर राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म पर रोक लगाने की पहल करने की मांग की गई है, जिससे जातिगत भावनाएं भड़कने से रोकी जा सकें और सामाजिक समरसता अक्षुण्ण बनी रहे।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशील नेतृत्व शैली और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर विश्वास जताते हुए संतुलित एवं न्यायपूर्ण निर्णय की अपेक्षा व्यक्त की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सचिव गंगाप्रसाद यादव, ज्योति यदुवंशी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, ओमप्रकाश यदुवंशी जिला अध्यक्ष यदुवंशी महासभा,

ममता यादव जिला अध्यक्ष, संतोष यादव जिला अध्यक्ष यादव समाज, सुन्दर यादव, मूलचन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, आमला ब्लॉक अध्यक्ष सुरज यादव, बाल ब्लॉक अध्यक्ष सतोष यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमन यादव, अनुराग यादव, लवकुश यादव, रितिक यादव, लखन यादव, मोहन यादव, शिवम यादव, संतोष यादव, बलदेव यादव, सेवकराम यादव, राजकुमार यादव, राजा यादव, सुमित यादव, नन्दन यादव एवं लेखराम यादव सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button