Miss MP Bridal: सारनी की सरिता शास्त्री बनी मिस एमपी ब्राइडल
शो में ब्राइडल ट्रेडिशनल सहित वेस्टर्न जैसे तीन राउंड हुए आयोजित

बैतूल। वी मेक ए मॉडल द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस एंड किड्स मध्य प्रदेश फैशन शो में जिले की बेटी सरिता शास्त्री ने मिस एमपी ब्राइडल का खिताब अपने नाम किया है। उल्लेखनीय है कि सरिता शास्त्री आदिवासी जिले के एक छोटे से शहर सारनी के वार्ड क्रमांक 3 निवासी सीए श्रीनिवास शास्त्री की होनहार बेटी है। वी मेक ए मॉडल द्वारा मध्य प्रदेश फैशन शो का आयोजन शगुन पैलेस होशंगाबाद रोड राजधानी भोपाल में किया गया। शो का आयोजन करने वाले अफनान अब्बासी से मिली जानकारी के अनुसार इस शो में प्रदेश के अनेक जिलों से युवक और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सारनी निवासी सरिता शास्त्री ने मिस मध्य प्रदेश ब्राइडल 2024 विनर का क्राउन अपने नाम किया है। उल्लेखनीय है कि सरिता का प्रोफेशनल मेकअप मेकअप आर्टिस्ट अंजना सोनवानी द्वारा किया गया था। इस फैशन शो में प्रोफेशनल मॉडल मिस्टर अनस खान चेयरमैन ऑफ सुषमा महिला जन विकास, आराधना मालवी मेकअप आर्टिस्ट, सलोनी राजपूत द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से जजिंग की गई। इस शो में 40 युवतियों और 20 युवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शो में ब्राइडल ट्रेडिशनल और वेस्टर्न जैसे तीन राउंड किए गए, जिसमें से ब्राइडल राउंड मध्य प्रदेश 2024 की विनर सरिता शास्त्री रही। गौरतलब है कि सरिता शास्त्री एक मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी है। सरिता ने बताया कि वह अपनी माता श्रीमती चंदा शास्त्री की प्रेरणा से इस मुकाम तक पहुंची है। सरिता ने इसके पहले बैतूल जिले में आयोजित मिस बैतूल सीजन 3 में मेरी उड़ान मेरी पहचान में भी हिस्सा लेकर मिस बैतूल फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा सरिता ने मिस कॉन्फिडेंट, मिस एलिगेंस, मिस ब्यूटीफुल, मिस कैटवॉक 2023, मिस टैलेंटेड और मिस ग्लैमरस 2024 भोपाल जैसे अन्य सब हाइटल अपने नाम कर चुकी है। हाल ही में सरिता पीएचडी की तैयारी कर रही है।




