Crime News Betul:घर में घुसकर बाथरूम में छिप गया बदमाश, पकड़कर थाने पहुंचाया तो पुलिस ने छोड़ दिया 

Crime News Betul: The miscreant hid in the bathroom after entering the house, was caught and taken to the police station, then the police left

Crime News Betul : बैतूल। किसी वारदात को अंजाम देने के लिए एक बदमाश घर में घुसकर बाथरूम में जाकर छिप जाता है। परिजन उसे पकड़ते हैं और पुलिसकर्मी के साथ उसे थाने पहुंचा देते हैं। पुलिस कोई कारवाई करने की बजाय उसे कुछ देर बाद बिना कोई कारवाई के छोड़ देती है। शिकायत करने वाले के साथ आम लोग पुलिस की इस रहमदिली से हैरान हैं।

अपराध की मंशा से घर में घुसकर बाथरूम में छिप जाने वाले के प्रति अपार संवेदना दिखाने का मामला बैतूलबाजार थाना का है। मंगलवार शाम को बैतूल बाजार में किराना दुकान का संचालन करने वाले अजय मिश्रा के घर में एक युवक घुस जाता है। पहली मंजिल पर बने कमरे के बाथरूम में जाकर छिप भी जाता है। परिजनों को जब आभास हुआ तो दुकान पर सामान लेने आए एक पुलिसकर्मी के साथ जाकर उसे बाथरूम से बाहर निकाला जाता है।

पूछताछ में वह अपना नाम प्रकाश बताता है और अन्य साथियों के आने की धमकी भी देता है। पुलिसकर्मी के साथ उसे बैतूल बाजार थाना पहुंचाकर लिखित में शिकायत भी की जाती है। पुलिस कोई कारवाई नही करती है और उसे छोड़ दिया जाता है। जबकि शिकायत में पुलिस को इस बात की जानकारी भी दी गई है कि युवक ने चोरी करने के लिए घर में घुसने की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा कोई कारवाई ना करने से लोगों में बेहद असंतोष व्याप्त है।

लगातार हो रही घटनाएं:

बैतूल बाजार में बाहरी लोगों की मौजूदगी और घरों में घुसने, चोरी करने जैसी घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। पुलिस के द्वारा इन घटनाओं को बेहद हल्के ढंग से लिया जा रहा है। सप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह भी सक्रिय है लेकिन आज तक एक भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।

डर के चलते छोड़ दिया:

घर में घुसकर बाथरूम में छिपने वाले को बिना कोई कारवाई के छोड़ देने के बारे में जब टीआई एआर खान से सवाल किया गया तो उनका अलग ही तर्क है। खान के मुताबिक जिस युवक को पकड़कर लाया गया था वह मानसिक रूप से बीमार था। रात में उसे थाने में रखते और वह कोई हरकत कर लेता तो दिक्कत हो जाती। इस कारण से उसे छोड़ दिया गया। परिवार के लोगों को ताकीद किया गया है। अब लोग पुलिस की इस कार्यप्रणाली को नए नवाचार के रूप में मान रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button