संस्कृति, संगठन और सेवा का संगम बना सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज का महा सम्मेलन

अयोध्या मेरिज लॉन में जुटा समाज, सामूहिक विवाह पर मंथन, समाजहित के मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा, स्वास्थ्य सेवा भी बनी सम्मेलन की पहचान

बैतूल। सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज जिला संगठन द्वारा आयोजित भव्य महा सम्मेलन अयोध्या मेरिज लॉन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्रीय मुखिया, युवा संगठन और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं। आयोजन का उद्देश्य समाज को संगठित करना और सामाजिक मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।

महा सम्मेलन के दौरान छेरकी हॉस्पिटल के संचालक जगन्नाथ छेरकी एवं शतायु हॉस्पिटल के संचालक ललित सरले द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की गई, जिसे समाजजनों ने सराहा।

– सामूहिक विवाह और समाजहित के कार्यों पर मंथन

युवा संगठन जिला अध्यक्ष राकेश घंगारे ने बताया कि महा सम्मेलन में सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही समाज के अन्य विकासात्मक और संगठनात्मक कार्यों पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिससे समाज को आगे बढ़ाने की दिशा तय की जा सके।

इस महा सम्मेलन में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में रेवती प्रसाद सरले को मनोनीत किया गया था। सम्मेलन में वरिष्ठ संगठन के जिला अध्यक्ष भोलाराम कोकाटे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन से सम्मेलन को दिशा और गंभीरता मिली।

– क्षेत्रीय मुखियाओं और समाजजनों की रही सहभागिता

सम्मेलन में आशीरगड़ क्षेत्रीय मुखिया रेवाराम पुंडे तथा खेड़ला क्षेत्रीय मुखिया लीलाधर पारधे की भी उपस्थिति रही। समाज के सामाजिक बंधु, माताएं और बहनें बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button