Free distributed study materialपाठ्य सामग्री पाकर खुशी से खिल उठे बच्चों के चेहरे

गौठाना प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को सामाजिक जन कल्याण संस्था ने वितरित की पाठ्य सामग्री


बैतूल। सामाजिक जन कल्याण संस्था ने सोमवार 5 अगस्त को प्राथमिक शाला गौठाना में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क कापी, पेंसिल और रबर जैसी आवश्यक पाठ्य सामग्रियां वितरित कीं। इस सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष माणिक राव कापसे सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सोमवार को सामाजिक जन कल्याण समिति की बैठक शहीद भवन में आयोजित की गई थी। बैठक में संस्था के भविष्य के कार्यक्रमों और गतिविधियों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक के उपरांत, सभी सदस्य प्राथमिक शाला गौठाना पहुंचे और वहां के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की। पाठ्य सामग्री प्रकार बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस सेवा कार्य में संस्था के प्रमुख सदस्य माणिकराव कापसे, डीआर झरबड़े, मानकप्रसाद वाइकर, एस वाइकर, सूरजलाल मंडलेकर, एमडी चौकीकर, रामदास पंडाग्रे, रघुनाथ चौरासे, अजाबराव भूमरकर, शिवदयाल चौकीकर, पंजाबराव अतुलकर और रायमल वरवड़े शामिल थे। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। संस्था के इस कदम से बच्चों को प्रोत्साहन मिला, उनकी शिक्षा में भी मदद मिली। संस्था के अध्यक्ष माणिकराव कापसे ने बताया कि सामाजिक जन कल्याण संस्था भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को जारी रखेगी और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों और समाज के लोगों से भी आग्रह किया कि वे ऐसे कार्यों में सहयोग करें और समाज के कल्याण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को मदद मिलती है, समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। सामाजिक जन कल्याण संस्था के इस कदम की हर ओर सराहना हो रही है और इसे एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button